पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) दिनांक: 16 मई, 2025

By
Advertisement
Advertisement

अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत श्रीमती जयश्री कुशवाहा की नियुक्ति

स्वर्गीय आरक्षक श्री संतोष कुशवाहा के निधन के पश्चात उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जयश्री कुशवाहा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कोरिया के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा इस प्रकरण में संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए, समस्त प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण कराया गया। फलस्वरूप दिनांक 16 मई 2025 को श्रीमती जयश्री कुशवाहा को आरक्षक (जी.डी.) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

यह नियुक्ति न केवल शोकसंतप्त परिवार को आर्थिक और मानसिक संबल प्रदान करेगी, अपितु दिवंगत अधिकारी के सेवा-समर्पण के प्रति विभाग की कृतज्ञता का प्रतीक भी है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नव नियुक्त आरक्षक को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *