पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न

By
Advertisement

बलरामपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिले के समस्त नगरीय निकायों में चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने मतदान के दौरान संवेदनशीलता एवं सजगता के साथ कर्तव्यों एवं ईवीएम मशीन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण में ईवीएम वीवीपैट मशीन के मतदान के दौरान उपयोग से जुड़ी सावधानी के बारे में एंव ईवीएम मशीन को सील करना आदि का प्रायोगिक प्रदर्शन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर से मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गये तथा उनके द्वारा पूछे सवालों का भी जवाब दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *