पीएम जनमन योजना से बासीमुड़ा के लोगों को मिली बेहतर परिवहन सुविधा

2 Min Read

सड़क निर्माण से आसान हुई राह

-बलरामपुर, 03 फरवरी 2026/  प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत बासीमुड़ा निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिली है। जिससे बाजार, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र तक पहुंच अब आसान हुई है।

जिले के अंतर्गत ग्राम बासीमुड़ा बस्ती लंबे समय तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहा। आदिवासी बाहुल्य एवं पहाड़ी कोरवा की बसाहट होने के कारण यहां के परिवार सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों से कटे हुए थे। वर्षा ऋतु में कच्ची सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती थी, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। इस चुनौती को दूर करने हेतु शासन-प्रशासन द्वारा ग्राम बासीमुड़ा को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत सड़क निर्माण हेतु चयनित किया गया।

योजना के अंतर्गत 4.20 किलोमीटर मीटर लंबाई की पक्की सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई। कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया गया। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत निर्मित सड़क ने सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक परिवेश में व्यापक परिवर्तन लाकर ग्राम को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
बासीमुड़ा निवासी भरत कुमार इदगे ने बताया कि गांव में सड़क बनने से ग्रामीणों का जीवन आसान हुआ है।

पहले खेतों के उपज बाजार तक ले जाना मुश्किल था। अब गाड़ियां सीधे खेत तक पहुंचती है। बच्चों का स्कूल जाना और मरीजों का अस्पताल पहुंचना सरल हो गया है। सड़क बनने से व्यापार में सहुलियत हो रही है। दैनिक आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति संभव हुई है तथा रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने बेहतर परिवहन सुविधा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दुरगामी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहाड़ी कोरवा जनजातीय क्षेत्र के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना सराहनीय पहल है। जिसके माध्यम से गांव का सामाजिक-आर्थिक एकीकरण भी सुदृढ़ हुआ है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *