पीएम किसान निधि योजना की 17 किस्त आने के खुशी को लेकर धरमजयगढ़ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By
Advertisement
Advertisement


भारत में किसानों की मदद के लिए मोदी सरकार ने 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन किस्तों में सालाना 6000 रुपये मिलते हैं। सरकार ने अब तक 16 किस्तें जारी की हैं। 17वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ किसानों को मिलेगा। सभी किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजे जाएंगे।

इसी कड़ी में आज धरमजयगढ़ के कृषि विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं समेत कई सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। जिसमे भाजपा मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल, बीडीसी वीणा विश्वास, मंडल महामंत्री शिशुपाल गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल, विरहोर समाज अध्यक्ष टिंडाराम, पार्षद विजय यादव, भरत साहू BJYM मण्डल अध्यक्ष लीलाम्बर यादव व अन्य उपस्थित थे।

कुछ समय पश्चात जनपद अध्यक्ष पुनीत राठिया और छाल मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता भी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में किसानो से सम्बंधित मोदी सरकार द्वारा दी गई कई योजनाओं के बारे में चर्चा की गई जिसमे ड्रोन से दवा छिड़काव, खाद व मृदा से सम्बंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *