पशु औषधालय मंगारी के परिचारक बुधनराम निलंबित

By
Advertisement
Advertisement

विकासखण्ड बतौली स्थित पशु औषधालय मंगारी में पदस्थ परिचारक बुधनराम को ड्यूटी समय में मदिरापान कर अशोभनीय व्यवहार करने के कारण निलंबित कर दिया गया है। उक्त के द्वारा आचरण नियम का पालन न करते हुये अनुशासनहीनता बरती गई। जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एंव 7 के विपरीत है। पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उपसंचालक ने बुधनराम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 में दिये गये प्रावधान के तहत निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें अम्बिकापुर नियत किया गया है एवं इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *