पदापहाड़ और डॉगुआपोशी में मेंस यूनियन ने चलाया सदस्यता ग्रहण अभियान,

By
Advertisement

मेंस यूनियन के डांगुआपोशी शाखा सचिव जय प्रकाश दास के नेतृत्व चलाए गए अभियान में सैकड़ों कर्मचारियों ने ली यूनियन की सदस्यता

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेलवे मंडल मेंस यूनियन का सदस्यता ग्रहण अभियान जारी है। गुरुवार को राजखरसावां डॉगुआपोशी रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों में यूनियन की और से सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया

इस क्रम में पदापहाड स्टेशन मे ट्रेक मेंटेनरों के साथ बातचीत किया गया। मेंस यूनियन के कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दिया गया एवं उन्हें यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने का परामर्श दिया गया। इस दौरान दर्जनों कर्मचारियों ने मेंस यूनियन के नीतियों से प्रभावित होकर यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया।

उसी प्रकार डॉगुआपोशी रेलवे अस्पताल में शाखा सचिव जय प्रकाश दास एवं सदस्य इंद्रजीत गोप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अस्पताल के कर्मचारियों के बीच चर्चा करते हुए मेंस यूनियन की उपलब्धियों के बारे में बताया और यूनियन की सदस्यता दिलाई ।

इसके अलावा बांसपानी, केंदपोशी, जरूली इत्यादि स्टेशनों में भी मेंस यूनियन के सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया जिसमें शाखा सचिव जय प्रकाश दास ने अहम भूमिका निभाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *