पंडोपारा के सार्वजनिक स्थान में खेल रहे थे जुआ, कोरिया पुलिस ने दबिश देकर हिरासत में लिए 05 जुआरी

By
Advertisement
Advertisement

कोरिया पुलिस की जुआं-सट्टा पर लगातार कार्यवाही जारी
आरोपीगण के नाम –
01. लालूया पिता स्वर्गीय सुखराम जाति रजवार उम्र 35 वर्ष साकिन विराटनगर पंडोपारा,
02. गणेश सिंह पिता रामप्रसाद जाति गॉड उम्र 37 वर्ष साकिन पंडोपाड़ा विराटनगर,
03. कुंवर सिंह पिता भैया लाल जाति गुण उमर 59 वर्ष साकिन पंडोपारा,
04. बाबूलाल पिता भैया लाल, उम्र 45 वर्ष जाति पेनका निवासी भी टाइप पंडोपारा
05. कुलेश्वर सिंह पिता रामसाय जाति गोंड उमर 55 वर्ष निवासी B टाइप पंडोपारा

जप्त सामग्री – नगदी रकम 15100

पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जिले में संचालित अवैध कारोबार पर अंकुश लगाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप थाना पटना में मुखबीर सूचना पर ग्राम पंडोपारा में बाबूलाल के घर के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए कोरिया पुलिस द्वारा 05 आरोपियों को पकड़ा गया है।

दिनांक 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की कुछ लोग पंडोपारा में बाबूलाल के घर के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे रूपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर रेड करवाई किया गया, जहां मौके पर 05 जुआरियों द्वारा रूपये पैसा लगाकर हार-जीत का दांव जुआ खेला जा रहा था। इसके फलस्वरूप मुखबीर के बताये स्थान पर कोरिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उक्त स्थान से पांच जुआरियों को पकड़ा गया है। जिसके पास से 15100/- नगद, 52 पत्ती ताश, एक चटाई को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *