नीट परीक्षा 4 मई को : पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के जारी दिशा-निर्देश

2 Min Read
Advertisement

11 परीक्षा केंद्रों पर 4426 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

अंबिकापुर । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 4 मई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा पूर्व सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो समस्त तैयारियों की शाश्वत निगरानी करेंगे।

11 परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे 4426 परीक्षार्थी

जिले में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 4426 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चिन्हांकित परीक्षा केंद्रों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, अंबिकापुर, राजमोहिनी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज, अंबिकापुर, राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज, अंबिकापुर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर, शासकीय मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल,

अंबिकापुर,शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, अंबिकापुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या शिक्षा परिसर, अंबिकापुर, सैनिक स्कूल, अंबिकापुर, गवर्नमेंट नगर पालिका निगम स्कूल, अंबिकापुर, राजमोहिनी देवी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, अजीरमा अंबिकापुर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ख़लिबा में परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।

कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्देशित किया कि सभी केंद्राध्यक्ष निर्धारित समय पर केंद्रों में उपस्थित हों और परीक्षा के दौरान पूरी सजगता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *