नियम की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं जिसपर शाशन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा, बेहरामार में धुँआ – धार प्रचार, अचार संहिता के नियम का उल्लंघन

By
Advertisement
Advertisement

जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके पुनीत राठिया आज शाम 6:18 बजे बेहरामार गांव में डीजे और रैली निकालकर धुआँधार प्रचार कर रहे थे। शासन के नियम अनुसार 18 फरवरी शाम 5 बजे तक ही प्रचार प्रसार करने की अनुमति थी जिसका उलंघन करके आज क्षेत्र में पुनीत द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

जानकारी बता दे की पुनीत राठिया डी. डी. सी चुनाव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से लड़ रहे है। वही नियम की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं जिसपर शाशन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं। क्या शासन प्रशाशन को अचार संहिता के नियम की कोई जानकारी नहीं या फिर वह जान बूझकर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे।

कही ऐसा तो नहीं की जिस पार्टी से पुनीत चुनाव लड़ रहे उसी राष्ट्रीय पार्टी से क्षेत्र में विधयाक का तीसरा कार्यकाल चल रहा है इसी कारण कोई कार्यवाही नहीं हों रही। या फिर सच में शासन प्रशासन को उक्त मामले की कोई जानकारी नहीं। अब देखना यह हैं की इस मामले पर शासन प्रशासन क्या कार्यवाही करती हैं?

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *