निगरानी बदमाश को गुंडागर्दी करना पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया सबक, गिरफ्तार कर भेजा जेल

3 Min Read
Advertisement

फरसाबहार, जशपुर: थाना फरसाबहार क्षेत्र में लगातार अपराधों को अंजाम देने वाले एक निगरानी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी ने कपड़ा व्यापारी से चाकू की नोक पर लूटपाट की थी और एक अन्य मामले में महिला पर जानलेवा हमला किया था।

आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले: ➡️ थाना फरसाबहार में दो अलग-अलग प्रकरणों में बीएनएस की धारा 126, 296, 115(2), 351(2), 309 एवं धारा 331, 109, 296, 351(2), 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

आरोपी का विवरण: 📌 नाम: रामवृछ पात्रे उर्फ चीडरु (31 वर्ष)
📌 पिता: धीरन पात्रे
📌 निवासी: तूबा, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छग)

मामले का संक्षिप्त विवरण:

प्रार्थी हलधर यादव (35 वर्ष), निवासी मुंडाडीह, थाना फरसाबहार, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रामवृक्ष पात्रे ने उसका रास्ता रोककर चाकू की नोक पर उसका मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके अलावा, एक महिला ने भी शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उसके घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर रहा था। जब पीड़िता ने अपने हाथ से वार को रोका तो चाकू उसके हाथ के आर-पार हो गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर जंगल से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूलते हुए बताया कि उसने व्यापारी से रुपए लूटने की योजना पहले ही बना ली थी और उसी के तहत वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कार्रवाई और जब्ती:

➡️ आरोपी से हमले में प्रयुक्त चाकू, लूटे गए रुपए, मोबाइल फोन और अपराध में उपयोग की गई मोटरसाइकिल (सीजी 15 सीजे 0106) जब्त कर ली गई है।
➡️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा. पु. से) ने बताया कि आरोपी अपराध के बाद जंगल में छिपा हुआ था। वह एक कुख्यात निगरानी बदमाश है, जिसे पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी:

🔹 थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत
🔹 उप निरीक्षक सुरजन राम पोर्ते
🔹 प्रधान आरक्षक सुख शरण साय, अमरनाथ पैंकरा
🔹 आरक्षक नीरज कुमार तिर्की, ईश्वर साय, सरोज कुमार
🔹 महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा

जशपुर पुलिस का अभियान अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *