नाबालिग कों बहला फुसला कर ले जाकर जबरन दुष्कर्म के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

🔷 थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा : पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी द्वारा दिनांक 14/07/24 कों प्रार्थी थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 12/07/24 कों प्रार्थी की नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कही चली गई हैं, आस पास खोजने से नही मिल रही हैं, प्रार्थी को बाद मे सूचना मिला कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की कों किशन दास उर्फ़ राधेदास बहला फुसला कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 157/24 धारा 137 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे नाबालिग कों बरामद कर पूछताछ किया गया जो पिड़िता बताई कि सरगवां उदयपुर निवासी किशन दास उर्फ़ राधे दास पिड़िता कों बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी किशन दास उर्फ़ राधे दास की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना किशन दास उर्फ़ राधे दास उम्र 21 वर्ष साकिन सरगवां थाना उदयपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर नाबालिग कों बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 87, 64 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक दिलिप दुबे, प्रधान आरक्षक राजनाथ राम, महिला आरक्षक प्रियंका तिर्की आरक्षक प्रवीण सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *