नहीं रहे बलरामपुर के एडिशनल एसपी निमेश बरैया, बीमारी से थे ग्रस्त; पुलिस महकमे में शोक की लहर

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी निमेश कुमार बरैया का बीती रात ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर छाई हुई है।

बीती रात बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी निमेश कुमार बरैया का निधन रायपुर में इलाज के दौरान हो गया है। उनके निधन से पुलिस विभाग सहित उन्हें जानने वालों के बीच शोक की लहर है। एडिशनल एसपी बरैया मूलत राजनांदगांव जिले के रहने वाले थे।

राज्य पुलिस सेवा 2013 बैच के अधिकारी निमेश कुमार बरैया ने लगभग छह माह तक एडिशनल एसपी के पद पर अपनी सेवाएं जिला में दी थी। राज्य सरकार ने एडिशनल एसपी बरैय  का एमसीबी जिले से स्थानांतरण कर बलरामपुर जिले में पदस्थापना की गई थी। एडिशनल एसपी निमेश कुमार बरैया को पांच से छह दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एडिशनल एसपी के रूप कम समय तक कार्य करने के बाद भी उनके व्यवहार कुशलता एवं कार्यशाली के कारण पुलिस महकमे के साथ-साथ पूरे जिले में उनकी लोकप्रियता थी। कम समय में उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई थी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *