धरमजयगढ़ कपु रोड़ डोंगा घाट के पास शराब की नशे में दूध बाइक चालक एक दूसरे बाइक चालक के साथ भिड़ंत ।
धरमजयगढ़ में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा। आज फिर एक सड़क दुर्घटना घटित हो गई है। बताया जा रहा है कि बॉसजोर निवासी सुरित माझावर अपनी निजी काम से धरमजयगढ़ गया हुआ था तभी अपना घर वापस जा रहा था एक दूसरी ओर शराब ठेके की तरफ सें आ रहा युवक नें उसे टक्कर मार दिया।
घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक गंभीर रूप सें घायल हो गए। मौके पर स्थित लोगों ने बताया की शराब ठेका तरफ सें आ रहा युवक नशे की हालत में धूत दिखाई पड़ रहा है और उसकी गलती के कारण ही दुर्घटना घटित हुई हैं। वही हादसे में बसजोर जा रहें युवक का पैर टूटने की जानकारी आ रही है।।

