नशीली इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार, जेल दाखिल

2 Min Read
Advertisement

नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशीले इंजेक्शन के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बीती रात्रि 10 बजे थाना लखनपुर क्षेत्र के नशीली इंजेक्शन के मुख्य विक्रेता प्रीतम को पकड़ने में बडी सफलता हासिल की। बीती रात्रि सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला सरगुजा के थाना लखनपुर अंतर्गत जमगला निवासी प्रीतम कुमार रवि भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन लाकर घर से बेच रहा है।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल उड़नदस्ता टीम ने जमगला तालापारा निवासी प्रीतम कुमार रवि के घर दबिश दी उसके घर की तलाशी लेने पर एक अल्मुनियम के बहुत बड़े ट्रंक के अंदर गर्म कपड़े के भीतर छुपा कर रखे गए एक थैले से 94 नग REXOGESIC इंजेक्शन व 81 नग AVIL INJECTION  बरामद किया। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी उप निरीक्षक आकाश साहू, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

नशीले इंजेक्शन पर उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्यवाही से नशे के सौदागरों मे हड़कंप मचा हुआ है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा, बलरामपुर व सूरजपुर जिले के लगभग 15 छोटे बड़े इंजेक्शन, कफ सिरप, टैबलेट विक्रेताओं को जेल डालने के कारण इन नशीले पदार्थों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हो गई है क्योंकि अब बेचने वाले कम लोग रह गए हैं, जिसके कारण 250 रुपए में बिकने वाला नशीला इंजेक्शन आज 1000 रुपए में बिक रहा है। अब दो-चार लोग ही बचे हैं जिनको जेल में डालने से काफी हद तक नशीले पदार्थों की बिक्री में कमी आएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *