नशीली इंजेक्शन और कफ सिरप के साथ नूर अहमद गिरफ्तार, जेल दाख़िल

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर । आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देशानुसार तथा आबकारी उपायुक्त विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता टीम नशे के सौदागरों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। आज आबकारी उड़न दस्ता टीम जिला बलरामपुर में गस्त कर रही थी तभी ककना चौक पर मुखबिर से सूचना मिली की आरा निवासी नूर अहमद अपने घर में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन और कफ सिरप रखकर बेच रहा है।

सूचना उपरांत तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता अपनी टीम के साथ नूर मोहम्मद के घर दबिश दी। घर की तलाशी में 50 नग REXOGESIC INJECTION, 45 नग TALGESIC INJECTION, 100 नग AVIL INJECTION कुल 195 नग इंजेक्शन तथा 26 नग ONEREX कफ सिरप जब्त किया गया। आरोपी नूर अहमद को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया, न्यायालय ने जेल दाखिल किया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आबकारी उड़नदस्ता टीम की संभाग के 6 जिलों में से तीन जिलों सरगुज, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में नशीले इंजेक्शन एवं कफ सिरप के विरुद्ध कार्रवाई हो चुकी है बाकी के जिलों में भी नशे के व्यापारियों का पतासाजी किया जा रहा है और उनके विरुद्ध भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी, अंजू, वाहन चालक उशल खुटे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *