नपा के वार्ड-15 में कानीहाउस बस्ती हटने का लोगों की है समस्या,

Advertisement
Advertisement

( नगर निकाय चुनाव – 2026 )
पांचमोड़ के पास से दुकानें हटाने का डर एवं इतवारी बाजार में सामुदायिक शौचालय का अभाव भी बड़ी समस्या

चक्रधरपुर ।  चक्रधरपुर शहर में नगरपालिका चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। आने वाले नगर निकाय चुनाव को देखते हुए जहां प्रत्येक वार्ड में लोगों के द्वारा अपने अपने वार्डो की गंभीर समस्याएं इक्कठा कर संभावित वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को सौंपने की तैयारी चल रही है वहीं रेलवे क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-15 के लोगों के द्वारा सबसे ज्वलंत समस्या कानी हाउस बस्ती के पूर्नवास की समस्या का समाधान करने वाले प्रत्याशी की तलाश की जा रही है।

हालांकि इस बार नगरपालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक -15 से पूर्व वार्ड पार्षद राजा प्रसाद की धर्मपत्नी रामनवमी प्रसाद ने वार्ड पार्षद चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अभी नगर निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। चक्रधरपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -15 के  अंतर्गत आने वाले कानीहाउस बस्ती के लोगों की सबसे बड़ी समस्या है उनका पूर्नवास का है।

रेलवे क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले कानी हाउस बस्ती के लगभग 40-50 परिवार वर्षो से रेल प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के डर के साए में जी रहें हैं। उन्हें हमेशा बस्ती खाली कराने का डर सता रहा है। रेलवे की ओर से कई बार बस्ती खाली कराने की नोटिस जारी की गई है। केवल कानीहाउस ही नहीं बल्कि इस वार्ड के अंतर्गत आने वाले रेलवे क्षेत्र के पांचमोड़ में सड़क निमार्ण और स्टेशन सौंदर्यीकरण को लेकर दर्जनों दुकानें हटाने का मुद्दा वार्ड लोगों के द्वारा संभावित वार्ड पार्षद को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

क्या है कानीहाउस बस्ती की समस्या?
चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के बर्टनलेक की और आदिवासी मित्र मंडल के बीच आने वाले कानी हाउस बस्ती है। चक्रधरपुर नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले इस बस्ती को खाली कराने के लिए रेलवे की और से कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कई बार बस्ती टूटने से बच गई है। अब रेलवे की और से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्ग स्टेशन का विस्तार के लिए रेलवे ने पिछले साल बस्ती को तोड़ने की नोटिस जारी की है।

नहीं है शौचालय की व्यवस्था
वार्ड संख्या-15 में आने वाले इतवारी बाजार में दुकानें पूराने ढर्रे पर संचालित हो रही है इस जीर्णोद्वार नहीं किया गया है। सामुदायिक शौचालय का अभाव है जिसके कारण यहां प्रतिदिन सब्जी इत्यादि बेचने के लिए आसपास गांव से आने वाले लोगों खास कर महिला व्यापारियों के साथ साथ स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्या कहते हैं वार्डवासी?
कानी हाउस में हमलोग पिछले 30-35 वर्ष से झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। रेलवे ने बस्ती खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया है। अब ढलती उम्न में हम कहां जाएंगे। रेलवे बस्ती तोड़ने के पूर्व हमलोगों का पूर्नवास करने के लिए संभावित वार्ड पार्षद से आग्रह करेंगे।
सुखमति तांती, कानीहाउस बस्ती

हम लोग बेजा कब्जा हटाने का डर लेकर जी रहे लगभग 40 परिवार को बस्ती तोड़ने का डर सता रहा है। बस्तीवासियों के द्वारा बस्ती हटाने की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हैं।
जगदीश हेब्रंम , कानीहाउस बस्ती
—-
बस्ती तोड़ने एवं बस्ती के अधिकांश लोगों कों वृद्धा पेशन नहीं मिलता है। बस्ती में बिजली पानी और शुद्ध पेयजल की कमी है। इसका समाधान होना चाहिए।
उमा सिंह, कानीहाउस बस्ती
——
पांचमोड़ में दर्जनों लोगों का रेलवे क्षेत्र में दुकानें है। अब रेलवे स्टेशन के विकास के लिए इन दुकानों को तोड़ने की तैयारी में लगी है। इस नगर निकाय चुनाव में यहां के लोगों की यह सबसे बड़ी समस्या होगी  संभावित वार्ड पार्षद को इन दुकानों को बचाने की प्रतिबद्धता जाहिर करनी होगी।

लक्ष्मी पोखरैल

बस्ती में चंद सेवानिवृत रेल कर्मी के परिवार रहते हैं। कुछ सेवानिवृत होकर कानीहाउस बस्ती में ही झूग्गी झोपड़ी बनाकर अपना जीवन व्यतीत कर रहें हैं। बस्ती हटाने से वे बेघर हो जाएंगे। चुनाव में इस मुद्दे को संभावित सामने रखेंगें।

फिलिप विश्वास
वार्ड संख्या -15 के अंतर्गत आने वाले इतवारी बाजार में वर्षो से दुकानें पुराने ढर्रे पर संचालित हो रही है। बारिश के दिनों में पानी जम जाने से लोगों को परेशानी होती है। यहां सामुदायिक शौचालय और व्यवस्थित सड़क एवं पार्किग की कमी है। 
सीता तांती

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *