धान बेचने आए किसान ने लाया 80 बोरा पुराना धान, उड़नदस्ता दल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किया जप्त

By
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी के सुचारु संचालन और धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर निगरानी रखने उड़नदस्ता दल का गठन किया गया। इसी कड़ी में उड़नदस्ता दल द्वारा कार्यवाही करते हुए किसान द्वारा 80 बोरा पुराना धान खपाने के प्रयास को रोका गया और धान जप्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार 26 नवंबर मंगलवार को उपार्जन केंद्र बरगीडीह में कृषक बृजराज त्रिपाठी निवासी झेराडीह द्वारा 500 बोरा विक्रय हेतु लाया गया था जिसमें से टीम द्वारा जांच उपरांत 80 बोरा पुराना धान पाया गया जिसे त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा जप्त कर समिति प्रबंधक की सुपुर्दगी में दिया गया। मौके पर खाद्य, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम मौजूद रही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *