“धर्मजयगढ़ में गांधी जयंती और विजयदशमी का संगम, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि – शाम को विराट रावण दहन”

1 Min Read

धर्मजयगढ़ आज राष्ट्रभक्ति और आस्था के दोहरे पर्व का गवाह बना। 2 अक्टूबर को जहां देशभर में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है, वहीं विजयदशमी का उत्सव भी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश चैनानी, मंडल अध्यक्ष भारत लाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, महामंत्री जगदीश सरकार, श्यामल पुरकायस्थ, श्याम साहू, नीरज अग्रवाल, भगवान सिंह और नारायण बाइन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर थाना परिसर में परंपरागत शस्त्र पूजन संपन्न किया गया।

शाम को क्लब मैदान में भव्य विराट रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग धर्मजयगढ़ पहुंचेंगे।आज का दिन भारत के लिए खास है, क्योंकि 2 अक्टूबर वही तारीख है, जब महात्मा गांधी का जन्म हुआ और इसी दिन त्रेता युग में अधर्म के प्रतीक रावण का अंत हुआ।

यानी एक ओर सत्य और अहिंसा का जन्म, तो दूसरी ओर अहंकार और अन्याय का अंत—धर्मजयगढ़ ने इस ऐतिहासिक संगम को भक्ति, देशप्रेम और उत्सवधर्मिता के साथ एक साथ जिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *