धरमजयगढ़ जनपद पंचायत चुनाव: छाल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उमाशंकर जांगड़े को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, विपक्ष के लिए चुनौतीपूर्ण होगी जीत

By
Advertisement
Advertisement

छाल। धरमजयगढ़ जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक-02 (छाल क्षेत्र) से भाजपा के बीडीसी प्रत्याशी उमाशंकर जांगड़े को आम जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ग्राम कसाबहर निवासी उमाशंकर जांगड़े अपने क्षेत्र में किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं। उनका यही जनसेवा का भाव और सरल व्यक्तित्व उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बना रहा है।

उमाशंकर जांगड़े ने अपने चुनाव चिन्ह मसाला छाप पर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। प्रचार के दौरान उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे छाल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव जैसा माहौल है। उमाशंकर जांगड़े को एक निष्ठावान और जनसेवक नेता के रूप में देखा जाता है, जो निस्वार्थ भाव से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं।

प्रचार के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो क्षेत्र के हर गांव तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो, सड़क निर्माण की योजनाएं हों या फिर गरीब और जरूरतमंदों के कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाएं—सभी का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जनता अपने निस्वार्थ जनसेवक उमाशंकर जांगड़े को मौका देती है या फिर विपक्षी दलों के किसी अन्य प्रत्याशी को समर्थन मिलता है। चुनावी माहौल गर्म है और क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *