दो दिवसीय राज्यस्तरीय छात्री सम्मेलन संपन्न

3 Min Read

सम्मेलन का उद्देश्य था “लड़कियाँ” जो कि अपना लक्ष्य के बारे में सचेतन हो कर उचित मार्गदर्शन पर अग्रसर होगी और स्वस्थ तथा आध्यात्मिक समाज गठन करने के लिए प्रेरित होगी” ।

राजगांगपुर :- राजगांगपुर नगरपालिका स्थित श्रीअरविन्द विद्यालय परिसर में दो दिवसीय श्रीअरविन्द पूर्णाङ्ग शिक्षा केन्द्र का उन्तीसवाँ राज्यस्तरीय छात्री सम्मेलन संपन्न हुआ है । आपको बता दे उक्त छात्री सम्मेलन गत 2 और 3 नवम्बर को दो दिन आयोजित की गई । उक्त सम्मेलन में राज्य के श्रीअरविन्द विद्यालय के साथ साथ अन्य स्कूलों से लगभग 600 से अधिक छात्राएँ शामिल हुई इस सम्मेलन का उद्देश्य था “लड़कियाँ” जो कि अपना लक्ष्य के बारे में सचेतन हो कर उचित मार्गदर्शन पर अग्रसर होगी और स्वस्थ तथा आध्यात्मिक समाज गठन करने के लिए प्रेरित होगी” ।

उक्त सम्मेलन का शुभारंभ मार्च्चपाष्ट के साथ हूआ था जिसकी परिचालना नवजीवन शिक्षा संगठन के संपादक प्रसाद त्रिपाठी द्वारा किए गए । सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे सुंदरगढ़ जिला के अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी प्रकाशचन्द्र बल, व सम्मानित अतिथि के रूप मे सहायक प्रखण्ड शिक्षाअधिकारी सन्ध्याराणी महापात्र, वक्तागणडॉ श्यामा कानूनगो, रणजीत दाश प्रमुख उपस्थित रहे वही इस अवसर पर स्वागतभाषण परिचालना समिति के सभापति संजीव बेहूरा द्वारा की गई और कार्यक्रम का संचालन परिचालना समिति की सदस्या बेलाराणी शतपथी, धन्यवाद ज्ञापन परिचालना समिति की सह संपादिका अंजना बेहूरा किए थे ।

वही छात्री सम्मेलन के दूसरे तथा अंतिम दिन मुख्यअतिथि के रूप मे सुंदरगढ़ जिला के जिला शिक्षाअधिकारी अमूल्य कुमार प्रधान, वक्ता भवेश कुमार साहु प्रमुख शामिल रहे । कार्यकर्म का संचालन जयश्री लेंका व शिक्षक तापस कुमार (बाबू), मन्त्रोच्चारण नमिता नायक, विवरणी पठन चिन्मयी स्वाइँ, उपसंहार डॉ विजयिनी महापात्र, धन्यवाद ज्ञापन परिचालना समिति की सदस्या सविता महान्ति द्वारा किए गए ।

सम्मेलन का अनुभव छात्री मान्यता पट्टनायक प्रकाश डाली थी । विद्यालय के प्राक्तन छात्री तनुश्री सेठी ने मातृसंगीत गान के द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन समापन हुआ

उक्त सम्मेलन में मार्च्चपाष्ट, आसन, व्यायाम, दलगत आलोचना, मुक्त आलोचना, प्रश्नोत्तर, कुइज, प्रदर्शनी, खेल, मन्त्रोच्चारण, दुर्गास्तोत्र पठन, विवरणी पठन, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि हुआ था । इस विशाल सम्मेलन में अनुष्ठान का परिचालना समिति का सभापति संजीव बेहूरा, संपादक रामचन्द्र बेहेरा, सहसंपादिका अंजना बेहूरा, सदस्या बेलाराणी शतपथी, श्रीअरविन्द विद्यालय का अध्यक्ष दीनबन्धु सेनापति, उपाध्यक्ष रघुनाथ सामन्तराय प्रमुख तथा विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिका, कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *