दरभा जनपद पंचायत में भाजपा का दबदबा, मानकदई कश्यप बनीं अध्यक्ष, हरिप्रसाद कश्यप उपाध्यक्ष

Advertisement

दरभा: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत गुरुवार को दरभा जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव में भाजपा समर्थित मानकदई कश्यप ने जीत दर्ज कर जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद संभाला, जबकि हरिप्रसाद कश्यप को उपाध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत

अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। कुल 10 जनपद सदस्यों के मतों में भाजपा समर्थित मानकदई कश्यप को 6 वोट, जबकि कांग्रेस समर्थित कंचन कश्यप को 4 वोट मिले। इस तरह मानकदई कश्यप ने जीत दर्ज की। पीठासीन अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का परचम

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित हरिप्रसाद कश्यप को 6 मत, जबकि कांग्रेस समर्थित राजू सोढ़ी को 4 मत प्राप्त हुए। इस जीत के साथ हरिप्रसाद कश्यप को उपाध्यक्ष घोषित किया गया

जीत के बाद भाजपा का जश्न

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवारों ने दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

नेताओं की प्रतिक्रिया

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि यह भाजपा की रीति-नीति की जीत है। उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा समर्थित जनपद सदस्य गागरा राम नाग, कमलू कावासी, जयमनी मौर्य, दयमती नाग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख अधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस चुनाव प्रक्रिया में मुख्य रूप से विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पांडेय, हुंगाराम मांड़वी, आर्यद्र सिंह आर्य, राजेश श्रीवास्तव, संग्राम सिंह राणा, देवी प्रसाद बेंजाम, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश कश्यप, संजय चंद्राकर, योगेश पानीग्राही, सतीश बाजपेई, बबलू नाग, सुकुलु मरकाम, नारायण कुरानी, महादेव नाग, पडरू मरकाम, महादेव कवासी, बलिराम मांझी, विघ्ननेश्वर बाकड़े, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, लिबरू नाग, दिनेश पांडेय, दुर्जन कश्यप, सीताराम मौर्य, दुदुल नाग, रामेश्वर नाग, अनंत कश्यप, रामसिंह नाग, लखेश्वर नाग, उदय सेठिया, सामदेव नाग, लखमू नाग, भीम नाग, मनी मंडावी, सरपंच दुर्गा नाग सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *