थाना मणिपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम थोर मे चलित थाना का किया गया आयोजन

2 Min Read
Advertisement

चलित थाना मे नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं महिलाओ एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों के बारे मे दी गई जानकारी।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनता से मित्रवत व्यवहार रखकर आमनागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौक़े पर किया गया निराकरण।

ग्रामीणों कों यातायात सुरक्षा के बारे मे दी गई जानकारी एवं यातायात के नियमो कों बताकर किया गया जागरूक।

आमनागरिकों कों विधिक जानकारी प्रदान करने एवं पुलिस एवं आम जनता के मध्य परस्पर मित्रवत व्यवहार रखकर परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए है,

इसी क्रम मे आज दिनांक कों थाना मणिपुर अंतर्गत ग्राम थोर मे थाना प्रभारी मणिपुर एवं पुलिस टीम द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया, चलित थाना मे ग्रामीणों कों महिला सशक्तीकरण के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों मे ध्वनि विस्तारक यंत्रो डीजे सिस्टम बिना वैध अनुमति के बजाने से मना किया गया साथ ही अनुमति पश्चात निर्धारित समय तक बजाने के संबंध में अवगत कराया गया।


चलित थाना कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह द्वारा नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बता कर नागरिकों को जागरूक किया गया, महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे मे विस्तार से बताकर जागरूक किया गया, ग्रामीणों कों यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे मे बताकर विस्तार से चर्चा की गई, बाहरी अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेनदेन मे सतर्कता बरतने की बात बताई गई।


कार्यक्रम में थाना प्रभारी मणिपुर अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, महिला आरक्षक नीलम यादव, सैनिक दिनेश यादव, सहित करीब सैकड़ो की संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *