त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: बलरामपुर में मतदान सामग्री वितरण का निरीक्षण

Advertisement

बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 20 फरवरी 2025 को मतदान होगा। मतदान की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने मतदान सामग्री वितरण केंद्र का निरीक्षण किया।

मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, बलरामपुर में किया जा रहा है। जिले में 183 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए 768 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 83,737 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 41,456 पुरुष और 42,281 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *