तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा: दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, इस सीजन में सबसे कम तापमान

3 Min Read

बिलासपुर में सुबह और रात में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। वहीं, दोपहर में धूप का असर दिख रहा है। बुधवार को सीजन का सबसे कम 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे रात में लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। अब दिन-प्रतिदिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि, अभी दिन और रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। ठंड का सीजन शुरू होने के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह अच्छी ठंड महसूस हुई। फिर धूप निकली तो यह कम हो गई। धूप जैसे जैसे तेज होती गई, तापमान बढ़ता चला गया। दोपहर में तापमान 27.6 डिग्री रहा। जिसके बाद शाम को ठंड का दौर शुरू हो गया।

ठंड से राहत नहीं, कुछ दिनों बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानिक, डॉ. एचपी चंद्रा के अनुसार एक गहरा अवदाब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके और अधिक प्रबल होकर साइक्लोनिक स्टार्म (चक्रवात फेंगल) के रूप में अगले 12 घंटे में बनने की संभावना है।

इसके लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, श्रीलंका तट को छुते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व ईरान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में वातावरण के मध्य स्तर पर नमी की आगमन के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं।

न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के संकेत हैं। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते बिलासपुर संभाग में भी असर महसूस हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान एक सप्ताह से 15 डिग्री सेल्सियस के भीतर बना हुआ है।

29 से छाएंगे बादल

मौसम विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि, दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 29 नवंबर से बादल छाने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। ऐसे में बिलासपुर में भी इसका असर हो सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम है। ठंड का आलम यह है कि यदि स्थिति ऐसी ही रही तो न्यूनतम तापमान एक नया रिकार्ड बना सकता है।

पिछले एक सप्ताह से बढ़ गई है ठंड 27 नवंबर 13 26 नवंबर 13.4 25 नवंबर 14.4 24 नवंबर 13.4 25 नवंबर 14.4 24 नवंबर 14.4 23 नवंबर 13.2

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *