ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किया

By
Advertisement

राजपुर में अध्यक्ष के लिए 3 व पार्षद के लिए 48 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किया

अंबिकापुर । बलरामपुर।मंगलवार को आखरी दिन भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों ने ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन फार्म जमा किया।
अंबिकापुर से भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत, कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी अजय तिर्की अपने-अपने 48-48 पार्षद प्रत्याशियों के साथ नगर में रैली निकालकर नामांकन फार्म निर्वाचन अधिकारी के पास जमा किया। वही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन फार्म जमा कर अपनी-अपनी ताकत दिखाई।


राजपुर में अध्यक्ष के लिए 3 व पार्षद के लिए 48 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किया

बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से धरम सिंह, कांग्रेस से खोरेन खालखो व निर्दलीय से गोवर्धन पैकरा व निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने भी ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन फार्म जमा कर अपनी-अपनी समर्थकों के साथ ताकत दिखाई।

राजपुर नगर पंचायत में होगा त्रिकोणीय चुनाव

राजपुर नगर पंचायत में 15 वार्डो के लिए भाजपा व कांग्रेस पार्टी के अलावा 15 में 12 वार्डो में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने नामंकन फार्म जमाकर समीकरण बिगाड़ दिया है। इस बार नगर पंचायत में त्रिकोणीय चुनाव होने की पूरी उम्मीद है। नगर पंचायत में पांच साल के कार्यकाल में कुछ पार्षदो ने वार्डो में कुछ भी कार्य नही किया है। पार्षद निधि का पैसा फ़र्जी बिल लगाकर राशि आहरण कर लिया गया है। इस बार कई वार्ड के मतदाताओं का कहना है नगर पंचायत में नए चेहरा चाहिए।


वार्ड क्रमांक 6 में निर्दलीय प्रत्याशी विश्वास गुप्ता ने नामांकन फार्म जमा किया

राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में पूर्व पार्षद विश्वास गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ नगर भ्रमण कर निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन फार्म जमा किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *