डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, जवानों से पूछी समस्याएं, किया निराकरण

1 Min Read

सूरजपुर। पुलिस लाईन तके शुक्रवार, 28 मार्च 2025 को जनरल परेड का निरीक्षण करने डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर पहुंचे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी के नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, पश्चात डीआईजी/एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया।

खराब टर्न आउट वाले अधिकारी-कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी और अच्छे टर्न आउट वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस विभाग में परेड महत्वपूर्ण है। परेड अनुशासन की जड़ होती है। परेड में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रिल का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिया गया है।

जवानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना और निराकरण किया। अस्वस्थ कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का देखभाल करने की समझाईश दी गई।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *