डाइट पेण्ड्रा की वार्षिक पत्रिका कादम्बरी का हुआ विमोचन

By
Advertisement
Advertisement

पेण्ड्रा : डाइट पेण्ड्रा में समय समय पर होने वाले नवाचारों के अंतर्गत डाइट की वार्षिक पत्रिका कादम्बरी के प्रकाशन का कार्य किया गया। इस पत्रिका का विमोचन डाइट के सभागार में विभिन्न अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान एससीआरटी से पधारे राज्य स्रोत प्रशिक्षकों की उपस्थिति में डाइट प्राचार्य जेपी पुष्प,

उप प्राचार्या आभा सिंह, पत्रिका संपादक रश्मि नामदेव व्याख्याता हिन्दी, सह संपादक आशुतोष दुबे सहा शिक्षक विज्ञान तथा डाइट पेण्ड्रा के स्टाफ सहायक प्राध्यापक ममता चक्रवर्ती, व्याख्याता बनमाली वासुदेव, व्याख्याता सुनीता लकड़ा, व्याख्याता विकास वर्मा, एस के नोनिया, श्वेता तिवारी, आदि के साथ राज्य स्रोत प्रशिक्षकों सुमित पाण्डेय, आर के जलतारे, आरती ठाकुर, कविता देवांगन, भूपेन्द्र दीवान आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

उक्त पत्रिका में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की योजनाओं के अंतर्गत एससीईआरटी द्वारा आयोजित विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों में डाइट की भूमिका के साथ ही डाइट की वार्षिक कार्ययोजना, विविध नवाचार, शोध पत्र के प्रकाशन के साथ ही शिक्षकों, कार्यालयीन स्टाफ तथा छात्राध्यापकों की लेखनी को भी स्थान दिया गया है।

पत्रिका डाइट प्राचार्य जेपी पुष्प के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में उप प्राचार्या आभा सिंह के मार्गदर्शन एवं व्याख्याता रश्मि नामदेव के संपादन में सहायक शिक्षक विज्ञान आशुतोष दुबे के सह संपादन एवं संयोजन में प्रकाशित हुई। पत्रिका के लिए संचालक एससीईआरटी रायपुर, कलेक्टर जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जिला शिक्षा अधिकारी जीपीएम तथा उप संचालक व प्राचार्य डाइट पेण्ड्रा की शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं हैं।

इस पत्रिका के विमोचन के अवसर पर प्राचार्य जेपी पुष्प ने संपादकीय टीम को शुभकामनाएँ देते हुए पत्रिका के कलेवर, डिजाइनिंग, सुंदरता एवं उसमें प्रकाशित सामग्रियों की मुक्त कण्ठ से प्रसंशा करते हुए इसे आगे भी जारी रखने और अगले अंक के प्रकाशन की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न अशासकीय विद्यालयों के संचालक, प्राचार्य, शिक्षकगण सहित डाइट स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *