डांगोवापोसी क्रू एंड गार्ड लॉबी में रनिंग कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान,

By
Advertisement
Advertisement

लोको पायलट सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों ने लॉबी परिसर एवं इसके आस पास अलग अलग जगहों में किया सामूहिक रूप से साफ सफाई    

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी क्रू एंड गार्ड लॉबी एवं इसके आसपास क्षेत्रों  में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लॉबी परिसर में लोको पायलट ,सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों के द्वारा लॉबी परिसर एवं इसके आसपास अलग अलग जगहों में स्वच्छता अभियान चलाया।

मुख्य रुप से क्रू एंड गार्ड लॉबी, ट्राईवर कालोनी, रनिंग रुम के आसपास क्षेत्रों में लोको पायलटों ने सड़क एवं इसके आसपास  बिखरे पड़े प्लास्टिक, खाली बोतल, रेपर इत्यादि वर्ज्य वस्तुओं को हटाया। इसके अलावा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान किया।

कूड़ा करकट की साफ सफाई की गई। इस अभियान में सीसीसी पी एस प्रसाद सहित अन्य रनिंग़ कर्मचारी जिसमें सर्वजीत कुमार , अमित कुमार , चंदन कुमार रजक, राहुल शर्मा, मनीष पुष्कर, बृजेश निगम के साथ अन्य रनिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *