ट्रक और बाइक में टक्कर, महिला सहित चार की मौत

2 Min Read

राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 भेड़ाघाट मोड़ के पास बीती दरम्यानी रात्रि ट्रक और बाइक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। बाइक चालक, पीछे बैठे महिला व ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,

ट्रक का परिचालक घायल हो गया उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वही डेली बाजार के पास अज्ञात अनियंत्रित पिकअप ने एक युवक को पीछे टक्कर मार दी। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया चिकित्सकों ने मृत्य घोषित किया।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम गढ़वा निवासी 32 वर्षीय रतन केसरी पिता सुरेश केसरी साथ मे उसकी बड़ी मम्मी 60 वर्षीय उषा देवी पति राधेश्याम केसरी बाइक में सवार होकर राजपुर बबलू केसरी के यहां जन्मदिन मानने के लिए आ रहे थे। भेड़ाघाट मोड़ पुल के पास रायपुर से ट्रक क्रमांक बीआर 02 जीए 8161 के चालक  गमहरिया औरंगाबाद निवासी 33 वर्षीय बबलू यादव पिता विंदेश्वर यादव व परिचालक 22 वर्षीय अभय कुमार पिता रामचंद्र ट्रक में रायपुर से लोहे का एंगल लेकर बिहार जा रहे थे।

बाइक और ट्रक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। बाइक चालक, महिला व ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक परिचालक घायल हो गया पुलिस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

वही राजपुर निवासी 34 वर्षीय मंजीत एक्का पिता सेल्बेस्टिन तिग्गा बीती रात्रि करीब 1 बजे पैदल अपने घर जा रहा था अज्ञात पिकअप चालक पीछे से टक्कर मार फ़रार हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत्य घोषित किया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *