झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

Advertisement

✔ झोलाछाप डॉक्टर ने दी इंजेक्शन, बिगड़ी महिला की तबीयत
✔ अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
✔ बसंतपुर थाना क्षेत्र के भलोईझोर गांव की थी मृतिका

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही एक महिला की मौत का कारण बन गई। जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भलोईझोर की रहने वाली महिला के शरीर में दर्द की शिकायत थी। इलाज के लिए परिजन उसे गोवर्धनपुर के झोलाछाप डॉक्टर विनोद वर्मा के पास ले गए।

डॉक्टर ने महिला को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *