जिले में धान खरीदी के पहले दिन 332 क्विंटल धान खरीदी

By
Advertisement
Advertisement

सुचारू रूप से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया

बलरामपुर, 17 नवम्बर 2025/  जिले में धान खरीदी प्रारंभ होते ही प्रशासनिक दल पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। जिले में किसानों से धान खरीदी हेतु 49 खरीदी केन्द्र बनाएं गए है। जिले में 47723 किसानों अपना धान समिति में बेचने के लिए पंजीयन कराया है। धान खरीदी के पहले ही दिन जिले के विभिन्न केंद्रों में जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। और जिले में खरीदी को लेकर किसानों में व्यापक उत्साह है।

जनप्रतिनिधियों ने किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि सरकार किसानों को हर स्तर पर सुरक्षित, पारदर्शी और सरल खरीदी प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रथम दिवस से ही केंद्रों में किसान अपने धान विक्रय करने के पहुंचे। किसानों ने बताया कि इस वर्ष तौल प्रक्रिया तेज है और बारदाना उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है।

वहीं परिवहन एवं गोदामों तक उठाव की व्यवस्था भी की गई है, जिससे किसानों को केंद्रों में अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। प्रथम दिवस 15 नवम्बर को जिले के 10 खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी की गई। 12 किसानों ने प्रथम दिवस 332.40 क्विंटल धान समितियों में बेचा। धान खरीदी संबंधित संयुक्त टीम द्वारा लगातार क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है।  ताकि किसी भी प्रकार की अनिश्चितता का त्वरित निराकरण किया जा सके।

जिले में अब तक 332.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में  प्रथम दिवस कुल 332.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिले के सहकारी समिति कुसमी में 20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार जवाहरनगर में 26.40, जमड़ी में 20, बरतीकला में 28.80, बलंगी में 12, बलरामपुर में 12, विजयनगर में 24, विरेन्द्रनगर में 66.40 एवं सरना में 82.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *