जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सारंगढ़–बिलाईगढ़ में संदिग्ध व्यक्ति की भूमिका पर सवाल, सांसद प्रतिनिधि ने कलेक्टर को दिया शिकायत पत्र

2 Min Read
Advertisement

सारंगढ //जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सारंगढ़–बिलाईगढ़ में एक संदिग्ध व्यक्ति की कथित भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में संतोष सोनवानी, सांसद प्रतिनिधि जांजगीर–चांपा ने कलेक्टर को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र में सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि आवश्यक शासकीय कार्य को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन लगातार टालमटोल रवैया अपनाया गया। इसके बाद एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसकी कॉलर आईडी में “हनुमान बीईओ” लिखा हुआ था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मालिकराम कुर्रे बताया और स्वयं को जिला शिक्षा अधिकारी का करीबी तथा भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए कथित तौर पर धमकी दी।

शिकायत पत्र के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने दावा किया कि जिला शिक्षा अधिकारी उनके बिना किसी के फोन या संदेश का जवाब नहीं देंगे। जब इस पर आपत्ति जताई गई और सांसद प्रतिनिधि होने के नाते अधिकारों की बात की गई, तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

संतोष सोनवानी ने शिकायत में स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्ति न तो शिक्षा विभाग का कर्मचारी है और न ही कोई अधिकृत राजनीतिक पदाधिकारी, इसके बावजूद वह जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से फोन कॉल कर रहा है और कार्यालय में सक्रिय है। इससे कार्यालय में अवैध वसूली या सेटिंग जैसी गतिविधियों की आशंका जताई गई है।

सांसद प्रतिनिधि ने कलेक्टर से मांग की है कि संदिग्ध व्यक्ति मालिकराम कुर्रे उर्फ हनुमान की पहचान कराई जाए तथा यह जांच की जाए कि वह किस अधिकार से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रहता है और अधिकारी की ओर से जवाब देता है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *