जिला पंचायत रायगढ़ क्षेत्र क्रमांक 6 से सिमरन सत्ते सिंह ने ठोकी दावेदारी, भाजपा टिकट की प्रबल दावेदार

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। आगामी पंचायत चुनाव 2025 में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 रायगढ़ (पुसौर 03, कोडतरई मंडल) से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में सिमरन कौर सत्ते सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वह ग्राम नेतनगर, मंडल कोड़ातरई, जिला रायगढ़ की निवासी हैं और भाजपा से जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। यह सीट महिला अनारक्षित है, जिससे उनकी दावेदारी और भी मजबूत हो जाती है।

पार्टी में सक्रिय भूमिका और मजबूत पकड़

सिमरन कौर के पति सतवीर सत्ते सिंह एवं उनके ससुर अमृत सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। पार्टी के विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ ही वे संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते आए हैं। वर्तमान में सतवीर सत्ते सिंह भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के करीबी माने जाते हैं। क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ और युवाओं में लोकप्रियता डीडीसी चुनाव में उनके पक्ष में काम कर सकती है।

मजदूर-किसानों के हक की लड़ाई और सामाजिक सक्रियता

सतवीर सत्ते सिंह लंबे समय से मजदूरों और किसानों के हक के लिए संघर्षरत हैं। वे क्षेत्र में कई सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं, जिससे जनता के बीच उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है। भाजपा के कद्दावर नेता एवं मंत्री ओपी चौधरी से नजदीकी का लाभ भी उन्हें मिल सकता है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाती है।

भाजपा प्रत्याशी बनने पर जीत सुनिश्चित” – सिमरन कौर

सिमरन कौर सत्ते सिंह का कहना है कि यदि भाजपा उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाती है, तो वे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगी और इस सीट पर जीत सुनिश्चित करेंगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *