जिला नारायणपुर में “अमर शहीद अमर रहें” के उद्घोष के साथ अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, गौरव और कृतज्ञता व्यक्त की गई

3 Min Read
Advertisement


🔹जिला नारायणपुर में शहीद स्मृति दिवस-2025 पर अमर बलिदानी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। 
🔹 अमर शहीदों के नाम का वाचन एवं सलामी समारोह का हुआ आयोजन। 
🔹 जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शहीद परिवारों ने की स्मारक में अर्पित की पुष्पांजलि ।
🔹 जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित।
🔹“अमर शहीद अमर रहें” के उद्घोष के साथ अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, गौरव और कृतज्ञता व्यक्त की।


अमर शहीदों की गौरवमयी स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को जिला नारायणपुर के रक्षित केन्द्र स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में शहीद स्मृति दिवस-2025 का आयोजन गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया द्वारा वर्ष 2024-25 में हुए राष्ट्र के सभी अमर शहीदों के नामों का वाचन किया गया। तत्पश्चात सलामी दल द्वारा अमर शहीद जवानों को सलामी अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

इसके पश्चात जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, शहीद परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारी/जवानों ने शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर अमर वीरों को नमन किया। कार्यक्रम के अगले चरण में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्रीमान् कलेक्टर नारायणपुर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात रक्षित केन्द्र, नारायणपुर के मीटिंग हॉल में शहीद परिवारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय ने सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ शहीद परिवारों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री इंद्रप्रसाद बघेल नगर (पालिका अध्यक्ष), श्री रूपसाय सलाम (पूर्व भाजपा अध्यक्ष), श्री बृजमोहन देवांगन (पूर्व भाजपा अध्यक्ष), श्री प्रवीण जैन (पार्षद), श्रीमती प्रमिला प्रधान (पार्षद), श्री हेमन्त पात्र (पार्षद), डॉ. वेंकटेशा एम.जी. (वनमण्डलाधिकारी, जिला नारायणपुर), श्री संजय कुमार (कमांडेंट, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी), श्री अक्षय साबद्रा (अपुअ), श्री अजय कुमार (अपुअ), श्री सुशील कुमार नायक (अपुअ), श्री संजय महादेवा (अपुअ), श्री ऐश्वर्य चन्द्राकर (अपुअ), श्री बी.आर. भगत (उप सेनानी, 16वीं बटा छसबल), 

श्री कार्तिकेय अरोरा (सहायक सेनानी, 29वीं वाहिनी आईटीबीपी), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री लौकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक श्री परवेज कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, उप पुलिस अधीक्षक श्री मनोज मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कंवर, उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद किशोर खलखो, रक्षित निरीक्षक मो. मोहसिन खान,  सहित मीड़ियाकर्मी/पत्रकार, केन्द्रीय बल, छसबल और जिला पुलिस के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *