जिला उपयुक्त सह दंडाधिकारी चंदन कुमार ने किया गुआ शहीद स्थल के प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का अवलोकन पंडाल,  

By
Advertisement

बैठने की व्यवस्था पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण               

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार के द्वारा आज नोवामुंडी प्रखंड अवस्थित गुवा शहीद स्थल का निरीक्षण किया गया। आगामी 08 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन का गुवा गोली कांड के शहीदों को नमन – सह- परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण एवं नियुक्ति पत्र वितरण” सभा प्रस्तावित है।


जिला उपायुक्त के द्वारा गुवा शहीद स्थल,  हेलीपैड, सभास्थल सहित अन्य स्थानों का भौतिक अवलोकन किया गया। उन्होंने द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारी को लेकर टेंट की व्यवस्था आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, समुचित लाइट साउंड की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को उनके द्वारा निर्देशित किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त श्री प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और जगन्नाथपुर, सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी और पुलिस विभाग के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *