“जागो वोटर जाबो” कार्यक्रम के तहत नगर पालिका व त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक

By
Advertisement
Advertisement

अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी,13 सितम्बर। जिला प्रशासन के पालिका तत्वधान में आगामी नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 के जागरुकता के लिए “जागो वोटर जाबो” कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को विकास खण्ड कुसमी अंतर्गत कई विद्यालयों में कार्यकम आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम के तहत रैली, रंगोली चित्रकला इत्यादी के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम कराया गया। जिसमें शा० हाई स्कूल करकली में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी के मार्ग दर्शन में राम बिहारी सिंह प्राचार्य एवं संस्था में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा बच्चों की श्रृंखला बनाते हुए मतदाता जागरुकता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड कुसमी में लगभग 1200 बच्चों ने सामूहिक रुप से सहभागिता निभाई। उक्त कार्यक्रम शा० हाई स्कूल करकली के प्रागण में किया गया। जिसमें घर, पारा, ग्राम में जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया गया एवं नव वोटरों को फोटो युक्त निर्वाचन नामावली में नाम जोड़ने का संदेश स्लोगन के माध्यम से दिया गया। उक्त जानकारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामपथ यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *