जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी, 09नग गौ वंशों को छुड़ाया तस्करों के चंगुल से, एक न गौ वंश की हो गई, मौके पर मृत्यु

By
Advertisement
Advertisement

आरोपी तस्कर ,पिकअप वाहन में कर रहे थे गौ वंशों की तस्करी, वाहन के पलटने पर पिकअप सहित गौ वंशों को छोड़कर हो गए फरार

तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी पुलिस ने किया जप्त

मामला चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम देव डांड का

आरोपियों के विरुद्ध चौकी पंडरा पाठ में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4,6,10 व बी एन एस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.06.25 को चौकी पंडरापाठ पुलिस को सूचना मिली एक पिकअप वाहन क्रमांक JH13G7780, ग्राम देवडांड के लमडांड जंगल के पास, रोड की किनारे एक्सीटेंड होकर पलटा हुआ है, जिसमें की गौ वंशों को पैरों में रस्सी बांधकर, ठूंस ठूंस कर भरा गया है,

सूचना पर पुलिस के द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर देखा तो पाया, कि उक्त एक्सीडेंट हुए पिकअप वाहन में 09 नग गौ वंशों को पैरों में रस्सी बांधकर ठूंस ठूंस कर भरा गया है, व वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस के द्वारा सभी 09 नग गौ वंशों को बरामद करलिया गया है, , जिनमें से एक गौ वंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, शेष 08 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया है।

पुलिस के द्वारा चौकी पंडरापाठ में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4,6,10 व बी एन एस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।पुलिस की अग्रिम कार्यवाही जारी है, आरोपी तस्करों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की बरामदगी तथा पिकअप वाहन की जप्ती में चौकी प्रभारी पंडरापाठ उप निरीक्षक श्री सतीश कौशिक, प्रधान आरक्षक विनोद केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि चौकी पंडरापाठ क्षेत्र में गौ वंशों से भरी हुई, एक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन से 09 नग गौ वंशों को बरामद किया गया है, जिसमें से एक गौ वंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, आरोपी तस्कर फरार हैं, पुलिस तलाश कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *