जल संसाधन विभाग मरवाही में भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय शिकायत से विभाग में मचा हड़कंप

Advertisement
Advertisement

जिला कार्यसमिति सदस्य आकर्ष प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर जल संसाधन विभाग मरवाही के भ्रष्टाचार की शिकायत कर की कार्यवाही की मांग

गौरेला पेंड्रा मरवाही भारतीय जनता युवामोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य आकर्ष प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर जल संसाधन विभाग मरवाही के भ्रष्टाचार की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। जल संसाधन विभाग मरवाही में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय शिकायत से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री को की गई शिकायत में भाजयुमो नेता उत्कर्ष प्रताप सिंह ने लिखा है कि नगर पंचायत मरवाही के अन्तर्गत माडाकोट वार्ड क्रमांक 15 में नाला क्लोजर में फाल निर्माण कार्य चल रहा है, जो कि स्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है।

विष्णु के सुशासन में एस.डी.ओ. श्री एक्का के सह में ठेकेदार के द्वारा अनियमता एवं भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है, पूर्व में जोगी बांधा सेमरदर्दी जलाशय में भी भ्रष्टाचार हुआ था।

इन कार्यों की जाँच राज्य स्तरीय कमेटी से कराकर जिले में चल रहे भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाये। उत्कर्ष प्रताप सिंह ने इस शिकायत की सूचना गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को भी दी है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *