जमीन विवाद पर टंगिया से हमला करने वाला आरोपी लाऊ से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत लाऊ गांव में जमीन विवाद पर टंगिया से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम लाऊ के छेवपानी निवासी गुडुआ पिता दलसाय पहाड़ी कोरवा ने 17 अप्रैल को थाना आकर केस दर्ज कराया था कि जमीन हिस्सा बटवारा की बात को लेकर रामरतन कोरवा अपने छोटा भाई दलसाय कोरवा को  हत्या करने के नियत से गाली गलौज करते हुए घर के अंदर प्रवेश कर टंगिया से सिर में मारकर गंभीर कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 452, 294, 506, 307 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को लाऊ गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से रामानुजगंज जेल भेजा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *