जनसंपर्क विभाग द्वारा कला जत्था एवं छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

By
Advertisement

जन-जन तक योजनाओं का संदेश देती प्रदर्शनी में सुशासन और जनकल्याण का संकल्प

बलरामपुर, 16 जनवरी 2026/  तातापानी तीन दिवसीय महोत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही कला-जत्था के माध्यम से भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से रूबरू कराया जा रहा है।

छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री की मोदी की गारंटी के अंतर्गत संचालित महतारी वंदन योजना, दीनदयाल भूमि कृषि मजदूर योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, आधे दाम पर बिजली, डिजिटल भारत की ओर, साइंस सिटी, नल-जल योजना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसके अंतर्गत महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है, जिससे महिलाएं अपने जीवन से जुड़े निर्णय स्वयं ले सकें और परिवार व समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को तेंदूपत्ता संग्रहण पर 5500 रुपये प्रतिमानक बोरा दर एवं 4500 रुपये तक का बोनस प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई। छायाचित्रों के माध्यम से सुशासन दिवस पर किसानों को दो वर्षों के बकाया धान बोनस राशि के भुगतान को भी दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की गारंटी को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, जिससे लोगों को आवासीय सुरक्षा का भरोसा मिल रहा है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई यह छायाचित्र प्रदर्शनी शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम साबित हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आए आगंतुकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और इनका लाभ लेने के प्रति रुचि दिखाई। प्रदर्शनी को आमजन द्वारा सराहा जा रहा है और इससे जनजागरूकता को नई दिशा मिल रही है। इस दौरान आमजनों को विभिन्न पत्रिका, ब्रोसर, पम्पलेट, जनमन पत्रिका का वितरण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *