छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

2 Min Read
Advertisement

रायपुर । राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार शाम से ही प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार, 3 सितंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले इलाकों में न निकलने की सलाह दी गई है।

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, धमतरी, कांकेर, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं कुछ स्थानों पर अचानक तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन सबसे अधिक तापमान दुर्ग जिले में और न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। आने वाले 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। रायपुर और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में कभी तेज बारिश तो कभी उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है, खासकर बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *