छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सर्दी: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी, तापमान 1–3°C और लुढ़क सकता है

3 Min Read

CG Cold Wave Update: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखी जा सकती है।

CG Cold Wave Update: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग (CG weather update) ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखी जा सकती है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।

अंबिकापुर में पारा गिरकर 6.9°C

अंबिकापुर ने इस सीजन का सबसे ठंडा रिकॉर्ड बनाया है। यहां न्यूनतम तापमान 6.9°C दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है। रात में घना कोहरा और ठंडी हवा लोगों को कंपा रही है। जशपुर और पेंड्रा में भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

रायपुर में भी पारा लुढ़का

राजधानी रायपुर में भी तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 13.3°C रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। रायपुर के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान बताता है कि 05 दिसंबर को शहर में धुंध (fog) छाई रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.2°C दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप और शुष्क मौसम के कारण लोगों को राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कहीं भी वर्षा (rainfall) दर्ज नहीं की गई।

रायगढ़ में ठंड का असर बढ़ा

रायगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड का असर और बढ़ गया है। यहां न्यूनतम तापमान 12.4°C और अधिकतम तापमान 26.7°C रिकॉर्ड किया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *