छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की द्विवार्षिक सामान्य सभा एवं पुरोधा पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष बने बीडी निजामी

By
Advertisement
Advertisement

पत्रकारिता में कुछ अच्छे लोगों के कारण ही दुनिया टिकीं हैं : सांसद विजय बघेल

भिलाई रायपुर। छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की द्विवार्षिक सामान्य सभा एवं पुरोधा पत्रकार सम्मान का कार्यक्रम होटल गोविन्द एंड मैरिज हाॅल कैलाश नगर भिलाई में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ के कोने कोने से आए पत्रकारों के द्वारा सांसद विजय बघेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सांसद विजय बघेल के हाथों पत्रकार अजय पाण्डेय विक्रम जनबंधु को शाल श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी ने बताया कि इस संगठन को 12 साल होते आ रहे हैं और अब तक पांच अध्यक्ष हो चुकें हैं और छठवें के रूप में कार्य का निर्वाह को देख रहे हैं पत्रकार के हीत में कोई ठोस योजना बनाई जाये लेकिन पत्रकार को चौथा स्तंभ तो कहा जाता है आज 78 साल में भाजपा शासन में डॉ. रमन सिंह ने पांच हजार रुपए लागु किया था सम्मान की राशि में अभी बीस हजार रुपए कर दिया गया है। यदि कोई कानून में त्रुटिया हो तो उसे लागू किया जाए। महाराष्ट्र आज पहले नम्बर पर है लेकिन हमारा छत्तीसगढ़ बहुत पीछे हैं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सांसद विजय बघेल किया गया।

सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा की हम सभी पत्रकारों को चौथा स्तंभ के रूप में पहचाने जाते हैं जब मैं राजनीति में था तब से अब तक अजय पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा पूरे प्रदेश में जब मैं जाता हूं कहीं न कहीं आप पत्रकार साथियों से मुलाकात होती रहती है। लेकिन आज परिवार के रूप में मुझे यहां पर मुलाकात हो रही है।

आजादी के पहले भारत स्वतंत्र था चाहे मुगलों हों या अंग्रजों के हर युग हर काल में पत्रकार के बिना अधुरा रहा है पत्रकार सच्चाई का आईना बताने वाले हैं पैसा कमाना और सम्मान कमाना अलग-अलग बात है मैं व्यक्तिगत रूप से जानता है कुछ पत्रकारों को बदनाम करने वाले लोग भी हैं चाहे पुलिस विभाग में हों या पत्रकारिता में कुछ अच्छे लोगों के कारण ही दुनिया टिकीं हुई हैं पार दर्शिता तो नहीं है आज 12 साल से दसा और दिशा देने वाली आज है।

आज आप के पास इमानदारी है जो सीना ठोक कर निर्भयता के साथ सच्चाई के लिए लड़ते हैं। मैं आप सभी लोगों के साथ में हूं आप सभी को बधाई देते हुए मैं जांबाज पत्रकारों की प्रशंसा भी करता हूं जो नक्सलियों से भी भिड़ जाते हैं। ऐसे ही डाक्टर को लिए भी सुरक्षा कवच होना चाहिए जरा सा कुछ बिगड़ता है तो चढ़ाई कर जाते हैं। इस विषय के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी बात करुंगा आप के आदेश निर्देश का मैं पालन करुंगा।

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी, पत्रकार आसिफ इकबाल, विजय लांडगे, शशांक दुबे, कृष्ण सिंह बाबा, इंदर कोटवानी, श्याम कोरी, महेश तिवारी, अनिल अग्रवाल, इजहार अहमद, विजय तिवारी, सुरेंद्र कपूर काके, निशा मसीह, पूर्णिमा शुक्ला, श्याम भोजवानी, अनिल आहूजा, टी सूर्या राव, सरगुजा- बलरामपुर से अजय चक्रधारी, सुरेश मिनोचा, जिलाध्यक्ष अनिल सोनी, संजय गुप्ता, अम्बिकेश गुप्ता, सुदामा राजवाड़े, उमेश सिंह, परमेश्वर प्रजापति, राजन पांडेय, प्रदीप साहू, अब्दुल सलाम, खगेंद्र यादव, काजल यादव, साक्षी सहित बहुत संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *