“छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ” की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सुदामा राजवाड़े अध्यक्ष एवं विकास यादव बने उपाध्यक्ष

Advertisement

बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में “छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ” के जिलाध्यक्ष अनिल सोनी के अध्यक्षता में राजपुर ब्लॉक का कार्यकारणी गठित किया गया।

“छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ” के जिलाध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके कल्याण हेतु समर्पित है, इस संघ का उद्देश्य पत्रकारों के आर्थिक, सामाजिक और कानूनी हितों की सुरक्षा करना है। यह पत्रकारों के लिए विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का आयोजन करता है, जैसे कि स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पेंशन, बीमा और अन्य लाभकारी योजनाएं के बारे में विस्तृत में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरगुज़ा संभाग सहित छत्तीसगढ़ में आए दिन पत्रकारों पर झूठे केस दर्ज हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून जल्द चालू करना चाहिए, पत्रकार सुरक्षित हो सके।

“छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ” के जिला प्रवक्ता विश्वास गुप्ता ने पत्रकारों के हित मे बात करते हुए कहा कि ब्लॉक हो या जिला या प्रदेश सभी पत्रकारों को एकता के साथ पत्रकारिता के जगत में कार्य करना चाहिए। वही छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जल्द चालू करना चाहिए।

“छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ” के ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा राजवाड़े ने कहा कि सरगुज़ा संभाग सहित छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षित नही है आए दिन पत्रकारों पर झूठे केस दर्ज हो रहे है। छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून जल्द चालू करना चाहिए।

राजपुर ब्लॉक कार्यकारिणी गठित में ?

ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा राजवाड़े, उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, सचिव उमेश सिंह, सह सचिव उमेश सिंहा, कोषाध्यक्ष अनिल ख़लखो, मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनी, सह मीडिया प्रभारी प्रभुदास मानिकपुरी, प्रवक्ता संतोष कश्यप को बनाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *