चौकी मनोरा पुलिस ने 22 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

3 Min Read

तस्करों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत

आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में बी एन एस की धारा303(2), 3(5) एवं 4,6,10 छ ग कृषक पशु क्रूरता परि. अधिनियम 2004 एवं 11(1) (क)(घ) पशु क्रूरता

निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध

नाम आरोपी:-1.जमरुद्दीन मियां पिता रऊफ खां उम्र 28 वर्ष, निवासी तेतर टोली थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)

2. 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.03.25 को प्रार्थी टेटुंग राम उम्र 50वर्ष, निवासी हाड़ी कोना चौकी मनोरा जिला जशपुर (छ. ग) ने चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 30.03.25की सुबह करीबन 06.00बजे के आसपास अपने 04नग गौ वंश को चरने के लिए लोटकोना जंगल की तरफ छोड़ा था,

कुछ समय पश्चात जब वह अपने गौ वंशों को देखने जंगल की ओर गया तो पाया कि उसके गौ वंश नियत स्थान पर नहीं थे,, जब अपने गौ वंशों की तलाश कर रहा था, तो पाया कि दो व्यक्ति उसके गौ वंशों को हांकते हुए ले जा रहे हैं, जिस पर प्रार्थी के द्वारा गांव के लोगों को चिल्लाकर बताया गया, ग्रामीणों के द्वारा गौ वंशों को हांकने वाले दो व्यक्तियों को को रोका गया है। जो कि प्रार्थी के 04नग गौ वंश सहित कुल 22 नग गौ वंशों को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हुए ले जा रहे थे।

रिपोर्ट पर चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए धारा303(2), 3(5) एवं 4,6,10 छ ग कृषक पशु क्रूरता परि. अधिनियम 2004 एवं 11(1) (क)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लेते हुए तत्काल ग्राम लोटाकोना चौकी मनोरा जाकर मौके से आरोपी क्रमशः 1.जमरुद्दीन मियां पिता रऊफ खां उम्र 28 वर्ष, निवासी तेतर टोली थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)

2. 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से ,चोरी के 04नग गौवंश सहित कुल 22 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। साथ ही पुलिस के द्वारा दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम जांच कार्यवाही जारी है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों क्रमशः1.जमरुद्दीन मियां पिता रऊफ खां उम्र 28 वर्ष, निवासी तेतर टोली थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)
2. 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि गौ वंश तस्कर आजकल पैदल रास्तों का उपयोग कर रहे हैं, पुलिस ने मुखबिरी तंत्र को मजबूत किया है, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *