चोरी के मामले का आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी किया गया नगद रकम 20000/- रुपये किया गया बरामद।

चोरी सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी क्रान्ति कुमार रावत साकिन उदयपुर थाना उदयपुर द्वारा दिनांक 07/04/25 कों थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का मेन रोड उदयपुर स्टेट बैंक के सामने साईं ऑफसेट एवं स्टेशनरी का दुकान है,

कि दिनांक 04/04/25 कों प्रतिदिन की तरह प्राथी अपना दुकान बंद कर घर चला गया था अगले दिन वापस सुबह दुकान आकर देखा तो पता चला कि काउंटर मे रखा नगद रकम 01 लाख रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है,

प्रार्थी द्वारा शंका व्यक्त किया गया था कि पूर्व के दुकान मे काम करने वाला युवक खोडरी निवासी दबेल दास ही दुकान मे चोरी की घटना कारित किया होगा, दबेल दास पूर्व मे भी प्रार्थी के दुकान से शादी कार्ड की चोरी की घटना कारित किया था जिसे प्रार्थी समझाइस देकर छोड़ा था, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 53/25 धारा 331(2), 305(ए) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम कों चोरी के मामलो मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौरान मामले के संदेही कों पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम दबेल दास आत्मज स्व. अमृत दास रामप्रसाद उम्र 26 वर्ष साकिन खोडरी स्कूलपारा थाना उदयपुर का होना बताया,

आरोपी से चोरी की घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना दिनांक कों दुकान के पीछे दीवाल से सेंध लगाकर काउंटर मे रखे नगद रकम 01 लाख रुपये की चोरी करना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से नगद 20000/- रुपये बरामद किया गया है, आरोपी द्वारा शेष रकम खर्च हो जाना बताया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, प्रधान आरक्षक संजय नागेश, आरक्षक देवेंद्र सिंह अजय शर्मा, रविंद्र साहू, सूरजबली सिंह सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *