शोसल मीडिया हो या चौराहा सभी जगह अयोध्या में भाजपा की हार चर्चा का बिषय बना हुआ है।
लोग अपने अपने तरीके से टिप्पणी कर रहे है।
और इस हार के जिम्मेदार अयोध्या वासियों को ठहराते हुए जमकर कोष रहे है।
कुछ लोग तो यहाँ तक कह रहे है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जाति देखकर सजा नहीं दी उन्होनें गुनाह देखकर सजा दी है। लेकिन अयोध्या के मतदाताओं ने जाति को प्राथमिकता दी और भाजपा को हराया।
वाकई उत्तरप्रदेश में भाजपा की हार चिंतन मंथन करने का बिषय है।
