चुनावी जंग के बीच रायगढ़ में दिखा अलग अंदाज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद बनाई अदरक वाली कड़क चाय

Advertisement

महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में रोड शो के बाद चाय पर चर्चा, लोगों ने कहा- ‘सीएम साहब की चाय में भी है दम!’

रायगढ़। चुनावी माहौल के बीच रायगढ़ में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद चाय बनाकर लोगों को परोसी। यह खास पल उस समय आया, जब वे भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद मिनीमाता चौक स्थित एक चाय दुकान पहुंचे। वहां उन्होंने स्टोव जलाकर अदरक, इलायची और चाय पत्ती डालकर कड़क चाय बनाई और खुद ही लोगों को प्याली थमाई।

मुख्यमंत्री ने चाय पर चर्चा के दौरान कहा, “मेहनत का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। जिस तरह एक साधारण चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, उसी तरह जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे।” उन्होंने जीवर्धन चौहान की तारीफ करते हुए कहा, “चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है।”

चाय से जुड़ी यादगार चर्चा, लोगों ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री को चाय बनाते देख लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। किसी ने कैमरे में कैद किया तो किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। चाय का स्वाद चखने के बाद लोगों ने कहा, “यह चाय तो कमाल की है! चुनाव प्रचार के बीच यह सिर्फ एक प्याला नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जोश और ऊर्जा का नया स्वाद है।”

मुख्यमंत्री के इस अनोखे अंदाज ने न केवल चुनावी माहौल को गर्म किया बल्कि चाय की चुस्की के साथ चुनावी चर्चाओं को भी और कड़क बना दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *