घोघड़ धाम के लिए बस सेवा प्रारंभ

By
Advertisement
Advertisement

सोमवार से श्रावण माह चालू हो गया है प्रथम दिवस सोमवार होने के कारण राजगांगपुर स्थित शिवालयों सहित घोघड़ धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है घोघड़ धाम तथा स्थानीय बाबा तालाब स्थित शिव मंदिर में रोज शाम को बाबा का श्रृंगार व भव्य आरती का आयोजन किया जाता है घोघड़ जाने आने के लिए रविवार तथा सोमवार को छोड़ बाकी दिन कोई खास व्यवस्था नहीं होती है यातायात की सुविधा के सुगम बनाने के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी राजगांगपुर की सामाजिक संस्था गरीब रथ आगे आई है

तथा राजगांगपुर से घोघड़ धाम के लिए बस सेवा चालू की गई है श्रावण भर यह बस रोजाना शाम छह बजे राजगांगपुर से घोघड़ के लिए तथा रात 9 बजे वापस घोघड़ से राजगांगपुर के लिए खुलेगी रविवार तथा सोमवार को बस दिन भर फेरे लगाएगी राजगांगपुर विकाश परिषद के अध्यक्ष सुनील परसरामका उप नगरपाल मो इरफान तथा राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राकेश नंदा ने सामूहिक रूप से इस बस का नारियल फोड़ तथा फीता काट कर शुभारंभ किया इस अवसर पर गरीब रथ के संयोजक अनिल मामा सहित पवन अग्रवाल राजकुमार शर्मा रामसेवक सिंह सुभाष अग्रवाल जगन्नाथ यादव प्रकाश जैन अनूप अग्रवाल आशीष साथपति पार्षद सुमन शर्मा प्रमुख उपस्थित थे

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *