घर के बाहर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर क्षति पहुंचाने के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो विधि से संघर्षरत बालकों समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

4 Min Read

गांधीनगर पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालकों समेत सभी आरोपियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की। 🔹 घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट वाहन और मोबाइल फोन बरामद। 🔹 पुलिस टीम द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

प्रार्थी संजीत कुमार, निवासी चठिरमा, थाना गांधीनगर, ने दिनांक 23 दिसंबर 2024 को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 दिसंबर 2024 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। 23 दिसंबर की सुबह घर के बाहर तेज धमाके की आवाज आई। बाहर निकलकर देखने पर उसने पाया कि घर के कांच के ग्रिल का शीशा टूटा हुआ था और सोफे के कवर में आग लगी हुई थी। मौके से पेट्रोल की गंध आ रही थी, साथ ही एक छोटा कांच की बोतल भी पड़ी थी।

आग बुझाने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो अज्ञात युवक सफेद स्विफ्ट कार से आए, कार से उतरकर किसी वस्तु में आग लगाकर घर की ओर फेंका, जिससे धमाका हुआ। इसके बाद दोनों आरोपी अम्बिकापुर की ओर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 766/23, धारा 326(जी) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा, श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से एक कांच की देसी शराब की बोतल मिली, जिसमें कपड़े की बाती लगी थी और उसमें थोड़ी मात्रा में पेट्रोल भी मौजूद था। इस आधार पर प्रकरण में धारा 109(1), 61(2) बी.एन.एस. को जोड़ा गया।

तकनीकी जांच के तहत घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई, जिससे घटना में प्रयुक्त वाहन और संदेहियों की पहचान हुई। संदेहियों के घटनास्थल के पास मौजूद होने और अन्य युवकों के साथ संपर्क में होने की पुष्टि हुई।

पुलिस टीम ने 02 विधि से संघर्षरत बालकों समेत कुल 05 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम इस प्रकार बताया:

  1. उदय भान सिंह (18 वर्ष), निवासी ग्राम भिट्ठी कला, केराकछार, थाना मणिपुर, हाल मुकाम गंगापुर, गांधीनगर।
  2. सुधांशु राय उर्फ चिनु (18 वर्ष), निवासी शिवधारी कॉलोनी, थाना गांधीनगर।
  3. रौनक भारद्वाज (18 वर्ष), निवासी नवापारा, चर्च ग्राउंड के सामने, थाना गांधीनगर।
  4. विधि से संघर्षरत बालक (02)।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (सीजी/15/डीपी/3312) और मोबाइल फोन बरामद किया गया। सभी आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका:

इस पूरी कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, स्पेशल टीम प्रभारी विवेक पांडेय, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह, बृजेश राय, अतुल सिंह, सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, आनंद गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, राहुल सिंह, मनीष सिंह और रमेश राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *